फलों और सब्जियों में इन रोगों का छिपा है इलाज

फलों और सब्जियों में इन रोगों का छिपा है इलाज

सेहतराग टीम

हरी सब्जी और प्राकृतिक चीजें खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, जिसकी सलाह हमारे डॉक्टर भी देते हैं। वहीं कहा जाता है कि हरी सब्जियां और प्राकृतिक चीजें औषधि का भी काम करती हैं। हमारे शरीर में होनें वाली कई ऐसी बीमारियां हैं जो हरी सब्जी खाने से ठीक हो जाती हैं। तो आज आइए जानते है कि आखिर कौन-कौन प्राकृतिक चीज और हरी सब्जी खाने से हमारा शरीर निरोग बना रहता है?

पढ़ें- ठंड में बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये 5 चीजें

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए

मोसंबी, अंगूर, पालक, टमाटर, चुकंदर, सेब, रसभरी का जूस। रात को भिगोया हुआ खजूर का पानी भी सुबह पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।

वजन घटाने के लिए

पालक, गाजर, लौकी, चुकंदर का जूस और नींबू पानी पिएं। 

हाई ब्लड प्रेशर के लिए

गाजर, अंगूर, मोसंबी और ज्वारों का रस।

लो ब्लड प्रेशर के लिए

मीठे फलों का रस लें और खट्टे फलों का इस्तेमाल न करें। अंगूर और मोसंबी का जूस बहुत ही फायदेमंद है।

वजन कम करने और भूख लगने के लिए

सुबह-सुबह खाली पेट नींबू का पानी पीना रहेगा फायदेमंद। गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं।

पीलिया

अंगूर, सेब, रसभरी, मोसंबी। अंगूर न मिले तो मुनक्का या किसमिश को पानी में भिगोएं और सुबह इस पानी को पीना भी बहुत ही फायेदमंद रहेगा। गन्ने का रस पिएं।

मुहांसों के दाग-धब्बों को हटाने के लिए

गाजर, तुलसी, पालक, चुकंदर, मूली का जूस पीना रहेगा फायदेमंद।

ब्लड प्यूरिफिकेशन के लिए

नींबू, गाजर, गोभी, चुकंदर, पालक, सेब, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों का रस।

एसिडिटी 

गाजर, पालक, खीरा, मोसंबी, संतरे और सीजनल फलों और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा जूस पिएं। 

खूबसूरती बढ़ाने के लिए

सुबह-शाम नारियल का पानी पिएं।

अल्सर

अंगूर, गाजर, गोभी का रस पिएं।

सर्दी-कफ के लिए 

मूली, अदरक, लहसुन, तुलसी, गाजर का रस, मूंग और भाजी का सूप।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए

गाजर और हरे धनिए का रस।

वजन बढ़ाने के लिए

पालक, गाजर, चुकंदर, नारियल और गोभी के रस का मिश्रण, दुध, दही, सूखे मेवे, अंगूर और सेब का रस।

डायबिटीज

गोभी, गाजर, नारियल, करेला और पालक का रस।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में खाइए मिले-जुले अनाज की रोटी, एक साथ मिलेंगे ये 6 फायदे

सर्दियों में करें तिल के लड्डू का सेवन, रखें सेहत चुस्त-दुरुस्त, जानें बनाने की विधि

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।